पराक्रमी बलिदानियों की धरती है झारखंड – विनोद बंसल

विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने रांची आगमन पर विश्व हिंदू परिषद झारखंड के प्रांत कार्यालय में सिद्धू- कान्हु को श्रद्धांजलि अर्पित की

विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने रांची आगमन पर विश्व हिंदू परिषद प्रांत कार्यालय में सिद्धू- कान्हु को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा
बैठक में उपस्थित बिनोद बंसल

विश्व हिंदू परिषद झारखंड : इतिहास में स्वाधीनता संग्राम का शुभारंभ 1857 ई० माना जाता है परंतु झारखंड में यह आंदोलन और भी पहले से प्रारंभ हो गई थी यह बात आज विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने रांची आगमन पर विश्व हिंदू परिषद प्रांत कार्यालय में सिद्धू- कान्हु को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा। उन्होंने कहा 30 जून 1855 ई० में सिद्धू-कान्हू एवं चांद-भैरव के नेतृत्व में लगभग 15000 से अधिक संथालों ने अंग्रेजी शोषण के विरुद्ध विरोध छेड़ दिया था। संथाल परगना के भोगनाडीह गांव में जन्म लिए सिद्धू-कान्हु एवं चांद-भैरव ने अंग्रेजों से संघर्ष करते हुए वीरगति को प्राप्त हो गए थे, उनके इस बलिदान को हुल दिवस के रूप में मना कर हम अपने अतीत के पराक्रम को याद करते हैं।


उन्होंने कहा झारखंड में कोरोना महामारी को देखते हुए झारखंड में कई सेवा कार्य चलाए जा रहे हैं। झारखंड प्रांत में ऑक्सीसन कॉन्टेटर के माध्यम से गरीबों की सेवा किया जा रहा है। सेवा में लगे 600 से अधिक विश्व हिंदू परिषद के स्वास्थ्य मित्रों को कोरोना सुरक्षा कीट दिया गया है,जिससे सेवा कार्यों को अधिक सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने कहा देश को दूसरी लहर में जो क्षति पहुंचाई है, तीसरी लहर के लिए हमें सचेत रहने की आवश्यकता है। सभी कार्यकर्ता जन जागरण करते हुए अधिक से अधिक टीकाकरण कराने का कार्य करें।


झारखंड सहित देश में जेहादियों के द्वारा धर्मांतरण कर आतंकवाद को बढ़ावा दे रहे हैं वही ईसाइयों ने धर्मांतरण करके नक्सलवाद को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा भगवान बिरसा व सिद्धू- कान्हु ने इस पावन धरती पर सदैव धर्मांतरण का विरोध किया है तथा उसके विरोध में संघर्ष किया है। उन्होंने कहा देश में लव जिहाद एवं धर्मांतरण के कड़े कानून बननी चाहिए एवं शक्ति से लागू करनी चाहिए।

विहिप झारखण्ड कार्यालय में सभी कार्यकर्ता


कार्यक्रम में शिक्षाविद डॉक्टर जगदीश चंद्र चावला, प्रांत कार्याध्यक्ष तिलक राज मंगलम, प्रांत उपाध्यक्ष देवी प्रसाद शुक्ला व सुनील गुप्ता, प्रांत मंत्री डॉ०वीरेंद्र साहू, प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह, प्रांत कोषाध्यक्ष मदन बगाड़िया, प्रांतप्रचार प्रसार प्रमुख संजय कुमार, गोरक्षा प्रांत प्रमुख गिरजा शंकर पांडे, बजरंग दल प्रांत प्रशिक्षण प्रमुख रंगनाथ महतो,रांची विभाग प्रचार प्रसार प्रमुख अमर प्रसाद, महानगर उपाध्यक्ष गोपाल पारीक व कैलाश केसरी, महानगर कोषाध्यक्ष अशोक पुरोहित सहमंत्री चंद्रदीप दुबे, बजरंग दल महानगर संयोजक रोहित परमार, महानगर समाजिक समरस्ता प्रमुख पारसनाथ मिश्र सहित कई कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पण किए।

इसे भी पढ़े विश्व हिंदू परिषद की 4 जुलाई को होने वाली विभाग बैठक की तैयारी ऑनलाइन संपन्न

सुधीर इस हिंदी ब्लॉग के Founder हैं. वो एक Professional Blogger हैं जो इतिहास Technology, Internet ,समाचार से जुड़ी विषय में रुचि रखते है. सुधीर वेबसाइट होस्टिंग भी प्रदान करते है. वो पेसे से पत्रकार भी है, उन्हें किसी भी विषय पर रिसर्च करना अच्छा लगता है.

Leave a Comment