
क्या आप जानते हैं भारतीय नौसेना के जनक किसको कहा जाता है? - शिवाजी महाराज सेना के बारे में, घुड़सवारी और राजनीति कैसे सीखी ?
क्या आप जानते हैं, भारतीय नौसेना के जनक किसको कहा जाता है? हम आपके लिए लाए हैं शिवाजी महाराज के बारे में इतिहास के वो पन्ने जो आपको जाना चाहिए। के जनक किसको माना गया है ? इस पर हम आज विस्तार से बात करेंगे। आप हमारे पोस्ट से बने हैं ताकि आपको यह रोचक जानकारी मिल सके तो चलिए जानते हैं भारतीय नौसेनाके जनक के बारे में।
भारतीय नौसेना के जनक कौन थे?
भारतीय नौसेना के जनक एक महायोद्धा थे, छत्रपति शिवाजी। जी हां आपने सही सुना भारतीय नौसेना के जनक महाराजाधिराज छत्रपति शिवाजी थे । छत्रपति शिवाजी महाराज एक कुशल शासक थे। वह हमेशा से चाहते थे कि पूरा मराठा साम्राज्य का विस्तार हो और उनका एक अलग से राज्य स्थापित हो।
अपने इसी सपने को साकार करने के लिए शिवाजी महाराज ने मात्र 28 वर्ष की उम्र में अपनी एक अलग सेना एकत्रित करनी शुरू कर दी थी। उन्होंने अपनी योग्यता के बल पर मराठाओं को संगठित करने के लिए अलग-अलग साम्राज्य की स्थापना की। शिवाजी छापामार युद्ध प्रणाली का प्रयोग हमेशा करते रहते थे और वे नए-नए युद्ध प्रणाली का प्रयोग करते थे। उन्होंने एक जहाजी बेड़ा का निर्माण किया। इस लिये शिवाजी महाराज को आधुनिक नौसेना का जनक कहा जाता है।
शिवाजी महाराज का नामकरण किसने की?
शिवाजी का नाम उनकी माता ने भगवान शिव जी के नाम से रखा था उन्हें वह बहुत प्रेम करती थी। शिवाजी महाराज के पिता बाजीपुर के सरदार थे। यह बाजीपुर उस समय सुल्तान के हाथों में था । शिवाजी अपनी मां के बहुत करीब थे । उनकी माता बहुत धार्मिक प्रवृत्ति की थी यही प्रभाव शिवाजी महाराज पर भी पड़ा था। शिवाजी महाराज रामायण एवं महाभारत को बहुत ध्यानपूर्वक पढ़ें और उससे बहुत बात सीखी ,ऐसा कर वे अपने जीवन में सब उतारते गए। शिवाजी को हिंदुत्व का बहुत ज्ञान था उन्होंने पूरे जीवन में हिंदू धर्म को अपने हृदय से माना और हिंदुओं के लिए कार्य किया। शिवाजी के पिता शाहजी भोंसले के कर्नाटक चले जाने के बाद उनके बेटे सिवा और पत्नी जीजाबाई को किले की देखरेख करने वाले दादोजी कोंडदेव के पास छोड़ गए थे।
शिवाजी महाराज सेना के बारे में, घुड़सवारी और राजनीति कैसे सीखी ?
शिवाजी के राजनीतिक गुरु दादोजी कोंडदेव थे ।
शिवाजी महाराज को हिंदू धर्म और संस्कृति की शिक्षा कोंडदेव से ही मिली थी। साथ ही साथ उन्होंने सेना के बारे में, घुड़सवारी और राजनीति के बारे में सारी बातें दादोजी कोंडदेव ने शिवाजी महाराज को सिखाई।
महाराष्ट्र में हिंदू साम्राज्य की स्थापना कब हुई?
महाराष्ट्र में हिंदू राज्य की घोषणा शिवाजी महाराज ने 1674 ईसवी मे की जिसके बाद उन्होंने अपना राज्य अभिषेक कराया। उन्होंने अपने नाम का सिक्का भी राज्यों में चलाया।
शिवाजी ने भारतीय नौसेना क्यों बनाई?
शिवाजी ने एक मजबूत भारतीय सेना की स्थापना की थी। जो समुद्र के अंदर भी तैनात होती और दुश्मनों से रक्षा करती थी। उस समय अंग्रेज मुगल दोनों ही छत्रपति शिवाजी के किले पर बुरी नजर डाले बैठे थे। इसलिए उन्होंने भारतीय नौसेना का जनक भी कहा जाता है। शिवाजी ने समुंद्री लड़ाइयां को महत्व देते हुए और समुंद्री किलों को जीतने,शत्रुओं को अप्रत्याशित रूप से पराजित करने के लिए उन्होंने जल सेना का गठन किया था।

मित्रों आज मैंने इतिहास के पन्नों से आपके लिए भारतीय नौसेना के जनक कहे जाने वाले शिवाजी के बारे में कुछ रोचक बातें बताये है। यह आपको कैसी लगी? हमें कमेंट कर अवश्य बताएं हमें आपके कमेंट की प्रतीक्षा रहेगी साथ ही साथ अगर यह पोस्ट आपको अच्छा लगा हो तो इसे सोशल माध्यमों से साझा करें। ताकि हमारा मनोबल बढ़े और हम आपके लिए नए नए विषय लाते रहे। धन्यवाद!
इसे भी पढ़े भारत के इतिहास का अद्भुत योद्धा हरिसिंह नलवा
टिप्पणियाँ ( 1 )
टिप्पणियाँ देखेंTrackbacks
[…] क्या आप जानते हैं भारतीय नौसेना के जनक… […]