विश्व पर्यावरण दिवस 2022 | world environment Day 2022 theme

विश्व पर्यावरण दिवस 2022 | world environment Day 2022 theme

विश्व पर्यावरण दिवस 2022

दोस्तों आज विश्व पर्यावरण दिवस 2022( world environment Day 2022) के अवसर पर हम आपको विश्व पर्यावरण दिवस के बारे में संपूर्ण जानकारी देने का प्रयास करेंगे, अगर यह मेरा प्रयास आपको अच्छा लगे तो अपने प्रिय जनों के साथ साझा अवश्य करें. यह दिवस को मनाने का फैसला 1972 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण सम्मेलन में चर्चा के बाद लिया गया. 5 जून 1974 को पहला world environment Day मनाया गया।


विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की शुरुआत भारत में कब हुई

पहले पर्यावरण दिवस पर भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने भारत की प्रकृति और पर्यावरण के प्रति चिंताओं को लेकर बड़े गंभीर हुई। 1972 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण सम्मेलन में संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) की नींव रखी गई थी और हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस (world environment Day)मनाए जाने का संकल्प लिया गया।

world environment Day 2022 theme
world environment Day 2022 theme

विश्व पर्यावरण दिवस मनाने के उद्देश्य क्या है?

5 जून को जब विश्व में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाने लगा तब विश्व के लगभग 100 देशों ने यह निर्णय लिया की प्रकृति का संरक्षण करने हेतु एवं उसकी सुरक्षा के लिए हमें कदम उठाने चाहिए और पेड़ पौधे ज्यादा से ज्यादा लगाकर पर्यावरण का संरक्षण करना चाहिए तथा साथ ही साथ नदियों को साफ करने का प्रयत्न करना चाहिए इसी उद्देश्य पूरे विश्व में विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। परंतु सच्चाई कुछ और है जो आज के हालात पूरे विश्व में आ गए हैं इसका मुख्य कारण है पर्यावरण का अच्छे तरीके से संरक्षण ना हो पाना। यही कारण है कि हमारे वातावरण में कई प्रकार के वायरस का हमला हो रहा है जिससे हमारी प्रकृति लड़ नहीं पा रही है। इसलिए हमें आज संकल्प लेना चाहिए कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कम से कम हम एक पेड़ जरूर लगाएं और पर्यावरण के संरक्षण में अपना सहयोग प्रदान करें।

विश्व पर्यावरण दिवस 2022 के थीम क्या है | World Environment Day Theme 2022

पर्यावरण दिवस पर हर साल एक अलग थीम रखी जाती है। इस साल 2021 की थीम Ecosystem Restoration‘ है। जिसका हिंदी में मतलब है- पारिस्थितिक तंत्र पुनर्बहाली।

विश्व पर्यावरण दिवस 2022 की थीम कहने को तो यह पर्यावरण दिवस है परंतु क्या हम अपनी इमानदारी से अपने पर्यावरण को संरक्षण करने में सफल हुए हैं तो इसका जवाब होगा नहीं । इसलिए पर्यावरण दिवस 2022 का थीम ( World Environment Day Theme 2022 ) कम से कम विश्व के 40 से 50 प्रतिशत लोग इस दिन एक पौधे को लगाए या हम कहें एक वृक्षारोपण करें । ताकि हम अपने पर्यावरण का संरक्षण कर पाए और हमें अनेक प्रकार की वायरस को से पर्यावरण हम सभी को बचाएं। पर्यावरण दिवस के अवसर पर हम सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि हम कभी भी पर्यावरण से छेड़छाड़ नहीं करेंगे तथा पर्यावरण से संबंधित सभी चीजों का बखूबी ख्याल रखेंगे।

पर्यावरण संरक्षित नहीं करने के नुकसान

आज की परिस्थिति को देखते हैं तो ऐसा प्रतीत होता है कि जिस प्रकार से कोरोना वायरस जिसे हम कोविड-19 के नाम से भी जानते हैं । यह वायरस पूरे विश्व की वैश्विक अर्थव्यवस्था को चौपट कर दिया है। क्योंकि कहीं ना कहीं हम पर्यावरण से छेड़छाड़ कर रहे कोविड-19 का उद्गम स्थान तो हम सभी जानी रहे हैं। जिसे आज हम चाइना प्रोडक्ट के नाम से भी जानते हैं। इस महामारी ने पूरे विश्व को शिक्षा दे दी है कि जब भी कोई पर्यावरण के साथ छेड़छाड़ करेगा तो पर्यावरण उसका भरपाई पूरे विश्व के जनमानस से लेगा। पर्यावरण दिवस 2022 को पूरे विश्व में बड़े उल्लास के साथ मनाया जाना चाहिए ताकि हम पर्यावरण को संरक्षण करने के साथ-साथ संभावित पर्यावरण से संबंधित गंभीर समस्याओं का निदान कर पाए।

जैसा कि हम जानते हैं कि पूरे विश्व की मानवता प्रकृति पर निर्भर है तो हमें भी पूरी श्रद्धा के साथ प्रकृति का सम्मान करना चाहिए परंतु क्या एक व्यक्ति प्रकृति की चिंता करेगा तो क्या प्रकृति का संरक्षण हो पाएगा । नहीं, इसलिए हमें पर्यावरण दिवस 2022 को संकल्प लेना चाहिए कि हम अपने सामर्थ्य के अनुसार प्रकृति का संरक्षण करेंगे तथा पर्यावरण से संबंधित किसी भी प्रकार का गलत कदम नहीं उठाएंगे यही पर्यावरण दिवस मनाने का सही विकल्प हमें लगता है ।आपको क्या लगता है, हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

आशा है पर्यावरण दिवस 2022 के बारे में छोटी सी जानकारी आप लोगों को दी है आपको कैसी लगी अगर अच्छी लगी हो तो अपने मित्र जनों परिवार जनों के साथ साझा करें तथा इसे सोशल मीडिया के माध्यम से भी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने का कार्य करें ताकि हमारे पर्यावरण दिवस World Environment Day मनाने का उद्देश्य पूरा हो सके।

लेखक- सुधीर कुमार,चतरा झारखंड ।

सुधीर इस हिंदी ब्लॉग के Founder हैं. वो एक Professional Blogger हैं जो इतिहास Technology, Internet ,समाचार से जुड़ी विषय में रुचि रखते है. सुधीर वेबसाइट होस्टिंग भी प्रदान करते है. वो पेसे से पत्रकार भी है, उन्हें किसी भी विषय पर रिसर्च करना अच्छा लगता है.

1 thought on “विश्व पर्यावरण दिवस 2022 | world environment Day 2022 theme”

Leave a Comment